राजस्थान के सिरोही में नगर पालिका पिंडवाड़ा ने शनिवार (25 अप्रैल) को एक बड़ी कार्रवाई की. इस कार्रवाई के तहत एक पूर्व पार्षद की फैक्ट्री पर छापा मारकर विभिन्न सामग्री जब्त किया गया.  इस दौरान पालिका टीम ने झूले, जिम उपकरण और फैरो कवर को कब्जे में लिया. ये सभी सामान सार्वजनिक ओपन जिम और पार्कों के लिए थे, जिसे नगरवासियों के लिए लगाया जाना था, लेकिन इसे पार्षद द्वारा फैक्ट्री में रखवा लिया गया था. जनता के पैसे से खरीदी गई संपत्ति का अवैध तरीके से निजी उपयोग करना कानूनी अपराध की श्रेणी में आता है. 

कार्रवाई के दौरान सामने आया कि जिन लाइट पोल्स की तीन दिन पहले फोटोग्राफी की गई थी, वे मौके से गायब पाए गए, जिससे पूरे मामले में अनियमितता की आशंका गहरा गई है. नगर पालिका द्वारा तीन दिन पहले उसकी संपत्तियों की 25 अप्रैल फैक्ट्री परिसर की फोटोग्राफी करवाई गई थी. फोटोग्राफी में लाइट के पोल्स सहित अन्य सामग्री स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थे, लेकिन जब शनिवार को पालिका कर्मियों ने छापा मारा तो वही पोल्स मौके पर नहीं मिले. इससे यह सवाल उठ रहा है कि कार्रवाई की भनक लगते ही सामग्री को कहीं और खपा दिया गया या हटाया गया.

EO ने दिए जांच के निर्देश

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) योगेश आचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गायब पोल्स की जल्द तलाश करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि जो भी सामग्री नगर पालिका की है, उसे हर हाल में बरामद किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. इस मामले में तत्कालीन स्टोर कीपर की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है. आशंका जताई जा रही है कि सामग्री को किसी गुप्त स्थान पर छिपाया गया हो सकता है.

पालिका प्रशासन अब संभावित ठिकानों की छानबीन करने की तैयारी में है, ताकि गायब सामान को बरामद किया जा सके. वहीं, जिला कलेक्टर को भी मामले की निष्पक्ष जांच करवानी होगी ताकि तस्वीर साफ हो सके कि आखिर पूरे मामले में इस खेल का मुख्य सूत्रधार कौन है.

पालिका को दिखानी होगी गंभीरता

इस पूरे घटनाक्रम ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते निगरानी और रिकॉर्ड प्रबंधन मजबूत होता, तो इस तरह की स्थिति सामने नहीं आती. अब पालिका प्रशासन के सामने चुनौती है कि वह न केवल गायब सामग्री को बरामद करे, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम भी उठाए.
फिलहाल, पालिका की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है और आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version