अमलेश्वर (पाटन)। असाक्षरों को साक्षर बनाने के उद्देश्य से पढऩा लिखना अभियान शासन द्वारा प्रारम्भ किया गया है जिसको लेकर ग्राम अमलेश्वर के दल प्रभारी ललित कुमार बिजौरा एवं सर्वे दल के सदस्यों ने प्रारम्भिक तैयारी शुरू कर दी है । साक्षरता मिशन 2020 अंतर्गत राज्य में पढऩा लिखना अभियान चलाकर कुशल प्रशिक्षकों द्वारा दल प्रशिक्षण उपरांत 15 वर्ष से अधिक के असाक्षर लोगों का चिन्हांकन विकासखण्ड पाटन के ग्राम अमलेश्वर में दल प्रभारी ललित कुमार बिजौरा (संकुल शैक्षिक समन्वयक संकुल केंद्र पाहन्दा) के नेतृत्व में श्रीमती पुष्पांजलि ठाकुर (प्रधानपाठक), श्रीमती भगवती पटेल (सहायक शिक्षक), श्रीमती मंजू ठाकुर (सहायक शिक्षक), श्रीमती सीमा अनन्त(सहायक शिक्षक), चन्द्रमोहन यादव (सहायक शिक्षक), प्रवीण वर्मा (सहायक शिक्षक), के.पी.ठाकुर (शिक्षक), परमेश्वर टण्डन (सहायक शिक्षक), केमेश्वरी बघेल (सहायक शिक्षक), श्रीमती सीमा दीवान (शिक्षक), श्रीमती गंगोत्री नायक (शिक्षक), श्रीमती सरोज ठाकुर (सहायक शिक्षक) द्वारा घर-घर जाकर शासन से प्राप्त गाइडलाइंस अनुरूप सर्वे कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए असाक्षर व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उन्हें पढ़ाने हेतु ग्राम के पढ़े लिखे व्यक्तियों को स्वंयसेवी शिक्षक के रूप में चिन्हांकित किया जा रहा है तथा साक्षरता केंद्र का भी चिन्हांकन किया जा रहा है इसके अलावा ग्राम के सरपंच सुश्री नन्दिनी पठारी एवम समुदाय से मिलकर पढऩा लिखना अभियान के प्रचार प्रसार हेतु सतत सम्पर्क किया जा रहा है। दल प्रभारी श्री ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि पढऩा लिखना अभियान में सम्मानीय जिला कलेक्टर सहित जिला शिक्षा अधिकारी पी.के.एस बघेल, जिला प्रभारी साक्षरता मिशन प्राधिकरण अभय जायसवाल, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी.आर.जगदल्ले, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रदीप महिलांगे, कुशल प्रशिक्षक मोहित शर्मा, बीआरपी संतोष महिलांगे का मार्गदर्शन मिल रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version