अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क का संचालन करने वाला सलीम डोला दिल्ली से बुधवार (29 अप्रैल) को मुंबई लाया जाएगा. सलीम डोला को तुर्की के इस्तांबुल में एक गुप्त ऑपरेशन के तहत हिरासत में लिया गया था.

मंगलवार (28 अप्रैल) की सुबह विशेष विमान से सलीम डोला को दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर लाया गया, जहां फिलहाल केंद्रीय खुफिया एजेंसियां और मुंबई एनसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है. शुरुआती पूछताछ पूरी होने के बाद एनसीबी सलीम डोला को बुधवार को मुंबई लाएगी, जहां पहले वह खुद पूछताछ करेगी और फिर आगे की जांच के लिए उसे मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में सौंपा जाएगा.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पूरी की तैयारियां

सूत्रों के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने भी डोला को हिरासत में लेकर पूछताछ की पूरी तैयारी कर ली है. क्राइम ब्रांच सलीम डोला से सांगली, मैसूर और तेलंगाना ड्रग्स फैक्ट्री मामलों में पूछताछ करेगी. इन तीनों मामलों में डोला का नाम मुख्य मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया है.

विदेश में ड्रग्स नेटवर्क चलाने का आरोप

जांच एजेंसियों का दावा है कि सलीम डोला विदेश में बैठकर पूरे ड्रग्स नेटवर्क को संचालित करता था और भारत में सिंथेटिक ड्रग्स की सप्लाई चेन को कंट्रोल करता था. बताया जा रहा है कि उसके इशारों पर भारत के अलग-अलग राज्यों में ड्रग्स फैक्ट्रियां चलाई जा रही थीं, जहां से बड़े पैमाने पर सिंथेटिक ड्रग्स तैयार कर देशभर में सप्लाई की जाती थी. 

लंबे समय से चल रहा था फरार

सलीम डोला मुंबई का रहने वाला है. वह लंबे समय से भारतीय एजेंसियों की पकड़ से बाहर था. उसके खिलाफ भारत में कई ड्रग तस्करी के मामले दर्ज हैं और वह फरार चल रहा था. मार्च 2024 में भारत के अनुरोध पर इंटरपोल द्वारा उसके खिलाफ रेड नोटिस भी जारी किया गया था.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कोर्ट को बताया कि सलीम डोला को मुंबई ले जाना है, क्योंकि इसके खिलाफ मुंबई में केस दर्ज है. तस्कर सलीम डोला को तुर्किए के इस्तांबुल से एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत गिरफ्तार कर भारत लाया गया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
Exit mobile version