छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने परिणाम घोषित किए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी मौजूद रहे।

10वीं में संध्या नायक और 12वीं में जिज्ञासु वर्मा बने टॉपर

इस वर्ष 12वीं परीक्षा में बलौदाबाजार के जिज्ञासु वर्मा ने 98.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं 10वीं बोर्ड में महासमुंद की संध्या नायक ने 594 अंक (लगभग 99 प्रतिशत) के साथ टॉप किया। बोर्ड के अनुसार, इस बार करीब 3.20 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। हालांकि 12वीं के हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने की घटना से परीक्षा प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य कर ली गई।

10वीं में टॉप-10 रहे यह छात्र

संध्या नायक-99%
पारिरानी प्रधान-99%
अंशुल शर्मा-99%
रिया केशरवानी-98.83%
रानू सिद्धिमयी साहू-98.83%
रेनुका प्रधान-98.83%
दिपांशी बौद्ध-98.83%
नंदिता देवांगन-98.83%
कल्पना यादव-98.83%
साहिल बरेट-98.67%
आदित्य बानू-98.50%

99% लाकर तीन स्टूडेंट्स की रैंक-1

10वीं परीक्षा में महासमुंद की संध्या नायक, परिरानी प्रधान (महासमुंद) और मुंगेली के अंशुल शर्मा तीनों ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। गौरतलब है कि इस वर्ष भी दोनों कक्षाओं के परिणामों में छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी है, जो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बेटियों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।

इन वेबसाइट पर छात्र कर सकते हैं रिजल्ट चेक

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं-

  1. https://cg.results.nic.in
  2. https://cgbse.nic.in
  3. https://results.cg.nic.in
  4. https://results.digilocker.gov.in

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • स्टेप 1- बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3- अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें रोल नंबर और वहीं फोटो में दिया गया कैप्चा कोड डालना होगा।
  • स्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version