गर्मियों के दिनों में ठंडी-ठंडी छाछ में भुना जीरा मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। हम इसे पेट की ठंडक और हाजमे के लिए सबसे अच्छा ड्रिंक मानते हैं।लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर किसी के लिए यह कॉम्बिनेशन अमृत नहीं होता? कुछ खास शारीरिक दिक्कतों में छाछ और जीरा फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। अगर आप भी इसे रोज पीते हैं, तो डॉक्टर  से जानें इसके कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में।

एसिडिटी और सीने में जलन

जीरा पाचन तो ठीक करता है, लेकिन अगर आपकी छाछ बहुत ज्यादा खट्टी है, तो यह पेट में एसिड बढ़ा सकती है। डॉक्टर के अनुसार ज्यादा मात्रा में जीरे का सेवन पेट में एसिडिटी की समस्या को बढ़ावा देता है। जिन लोगों का पेट संवेदनशील है, उन्हें इसे पीने के बाद खट्टी डकारें या सीने में जलन महसूस हो सकती है।

सर्दी-खांसी में बढ़ा सकता है परेशानी

छाछ की तासीर ठंडी होती है और जीरा भी शरीर को ठंडक देता है। अगर आपको पहले से ही सर्दी-जुकाम या गले में खराश है, तो इसे पीने से कफ और बढ़ सकता है। खासकर शाम के वक्त या रात में इसे पीना आपकी सेहत को और खराब कर सकता है। इसलिए कोशिश करें कि दोपहर के समय इसका सेवन करें।

हाई बीपी और किडनी पर असर

अक्सर लोग स्वाद के लिए छाछ में जीरे के साथ खूब सारा काला नमक डाल देते हैं। ज्यादा नमक का मतलब है शरीर में ज्यादा सोडियम, जो हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

रात को पीने से बचें

रात के समय छाछ और जीरे का सेवन करने से पाचन धीमा हो जाता है. इससे सुबह उठने पर पेट फूलने (Bloating) या गैस की समस्या हो सकती है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version