नई दिल्ली: शालीमार बाग इलाके में पुलिस ने एक हाई वोल्टेज ड्रामा रेड के दौरान चोरी के मामले में वॉन्टेड महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने अपने घर को खतरनाक कुत्तों के जरिए ‘किले’ में बदल रखा था। पुलिस का कहना है कि जब आरोपी के घर पहुंची तो उसने अपने बचाव के लिए पिटबुल, अमेरिकन बुली और अन्य खतरनाक कुत्तों को आगे कर रखा था, ताकि पुलिस अंदर न आ सके।

मामले में क्या है पुलिस का दावा

पुलिस का दावा है कि बावजूद टीम ने जोखिम उठाते हुए घर में प्रवेश किया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अफसर के मुताबिक, 19 अप्रैल को शालीमार बाग थाने में विजय पाल गुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मेड ने घर से सोने की जूलरी और कैश चोरी कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंच बनाई।

पूछताछ में आया सामने

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चोरी की जूलरी को अलग-अलग गोल्ड लोन में गिरवी रखकर लोन लेती थी। अब तक 15 गोल्ड लोन अकाउंट का पता चला है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी का बैंक खाता फ्रीज कर दिया है और बाकी जूलरी की बरामदगी के लिए अलग-अलग एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई जारी है। जांच में करीब 2 किलो गोल्ड की जूलरी अलग-अलग फाइनेंस कंपनी में होने का पता चला है।

आरोपी महिला के खिलाफ दर्ज है पहले से केस

छापेमारी के दौरान आरोपी रजाई के नीचे छिपी मिली, जिसे पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बताने पर एक लाख कैश बरामद किया, अलग-अलग बैंकों में करीब 2 किलो सोने की जूलरी की पहचान का पता चला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी लूट और चोरी जैसे मामलों में शामिल रही है। उसके खिलाफ साल 2008 में भी मामला दर्ज हो चुका है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version