देहरादून: उत्तराखंड के जनपद पौड़ी गढ़वाल अंतर्गत श्रीनगर में अलकनंदा नदी में बीते रविवार डूबे एनआईटी के छात्र का शव एसडीआरएफ ने पांचवें दिन गुरुवार को सघन तलाश के दौरान बरामद कर लिया। मृतक आंध्र प्रदेश का निवासी था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

छठे सेमेस्टर का छात्र था युवक 
एसडीआरएफ के कमांडेंट आईपीएस अर्पण यदुवंशी ने बताया कि गत 26 अप्रैल को शाम लगभग 16:20 बजे कोतवाली श्रीनगर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि श्रीनगर स्थित अलकनंदा नदी के एनआईटी घाट के पास एक युवक नहाने के दौरान डूब गया है। सूचना मिलते ही निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। उन्होंने बताया कि लापता छात्र की पहचान आनंद सोहम (21) पुत्र सोभन सोहम निवासी आंध्र प्रदेश के रूप में हुई। युवक एनआईटी श्रीनगर में छठे सेमेस्टर का छात्र था। 

यदुवंशी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से निरीक्षक मंजरी नेगी, उप निरीक्षक ललित मोहन भट्ट और अपर उप निरीक्षक तेजपाल राणा के नेतृत्व में टीमें लगातार सर्चिंग में जुटी रहीं। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ की दो टीमें और आपदा राहत दल (40 पीएसी) की टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि नदी की गहराई में डीप डाइविंग और विभिन्न संभावित स्थानों पर सघन तलाशी ली गई। लगातार जारी सर्च अभियान के दौरान, आज पुन: खोज शुरू की गई। इस दौरान टीम द्वारा उक्त छात्र के शव को नदी से बरामद कर लिया गया। शव को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version