भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी आशीष वर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर मुबारकबाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। महाफेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष-राजेश पाल, प्रदेश महामंत्री-प्रणव मांडरिक, प्रदेश मीडिया सलाहकार-रितेश टिकरिहा, दुर्ग जिला प्रभारी-जलेश्वर साहू, प्रदेश संयोजक- रामकृष्ण देवांगन, प्रदेश प्रमुख सलाहकार-प्रकाश चौबे समेत अन्य पदाधिकारी सुबह श्री वर्मा के निज आवास पहुंच कर उनसे मुलाकात किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर शिक्षक महाफेडरेशन के प्रमुख राजेश पाल व महामंत्री प्रणव मण्डरीक ने ओएसडी आशीष वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि शिक्षक हितों के मसलों पर उनका सतत सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर शिक्षक महाफेडरेशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे। शुभकामनाएं देने के लिए आशीष वर्मा ने शिक्षक महाफेडरेशन के पदाधिकारियों का आभार भी जताया।
