132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को सँजोए अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा ग्राम डोंगरिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, छत्रपति शिवाजी महाराज और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। बैठक में आगामी 10 मई को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय सामाजिक सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने हेतु विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

इसमें मुख्य रूप से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, अम्बिका चंद्रवंशी राष्ट्रीय सचिव, अन्नपूर्णा चंद्राकर कार्यकारी अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, डॉ जयप्रकाश वर्मा प्रदेश महासचिव, अशोक चंद्रवंशी प्रदेश प्रवक्ता, मिलिन्द चंद्राकर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मुरली चंद्राकर जिला अध्यक्ष, रामगोपाल वर्मा जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, अशोक वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष बोड़ला, सेशनारायण चंद्रवंशी ब्लॉक अध्यक्ष पंडरिया, संजय चन्द्रवंशी ब्लॉक अध्यक्ष कवर्धा, तालेश्वर वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष सहजपुर लोहारा, बैजनाथ चंद्रवंशी सरपंच डोंगरिया, कृष्ण चंद्राकर, आनंद चंद्रवंशी, भूपेंद्र चंद्राकर, केवल चंद्रवंशी, रमेश चंद्रवंशी, अंजू चंद्राकर, विजय चंद्राकर, भूपेंद्र चंद्राकर, तुषार चंद्रवंशी, माखन चंद्रवंशी, पारस सिंगरौल ,शेखर सिंगरौल ,दिनेश चंद्राकर, जनक, अमृत ,राहुल, अभिषेक एवं सामाजिक पाधिकारी, समाज प्रमुख, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पाधिकारी, सरपंच जनपत सदस्य एवं प्रचार समिति, पद अधिकारीएवं ग्राम पंचायत डोंगरिया, ग्राम पंचायत रैतापारा, ग्राम पंचायत पलानसारी के समाज प्रमुखों सहित सभी ने समाज की एकजुटता और संगठन की मजबूती पर बल दिया।

सैकड़ों की संख्या में पहुँचे वरिष्ठजनों और युवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आयोजकों ने बताया कि आसपास की ग्राम पंचायतों के समाज प्रमुखों ने बैठक में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। दूर-दराज से आए समाजबंधुओं के उत्साह को देखते हुए यह सुनिश्चित किया गया कि 10 मई का सम्मान समारोह न केवल कुर्मी समाज की शक्ति का प्रतीक होगा, बल्कि सामाजिक उन्नति की दिशा में एक नया मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version