मुरादाबाद। बिलारी क्षेत्र के गांव कमालपुर चंदौरा में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे प्रॉपर्टी डीलर रंजीत चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे घेरकर पहले गोली मारी और फिर सिर पर फरसे से वार कर दिया।

वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। स्वजन गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नामजद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं घटना की जानकारी के बाद एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या के कारणों की जानकारी की। फिलहाल स्वजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यह है पूरा मामला

कमालपुर चंदौरा निवासी रंजीत चौहान मुरादाबाद शहर में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। परिवार में पत्नी नेहा, बेटा दक्ष, मां प्रेमवती और भाई पिंकू चौहान हैं। घटना के संबंध में रंजीत के चचेरे भाई बाबी चौहान ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात रंजीत घर से बाहर परिषदीय स्कूल के पास टहल रहे थे।

इसी दौरान गांव के ही रहने वाले अजय अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और रंजीत को घेर लिया। अचानक हुए हमले से घबराकर रंजीत जान बचाने के लिए पास ही मुकेश पाल के मकान में घुस गए, लेकिन आरोपित वहां भी पीछे-पीछे पहुंच गए।

बताया गया कि हमलावरों ने घर के अंदर ही रंजीत के पेट में गोली मार दी। इसके बाद उनके सिर पर फरसे से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

मुकेश पाल के स्वजन की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ रंजीत को स्वजन 108 एंबुलेंस से सीएचसी बिलारी ले गए, जहां उपचार के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की पर बिलारी पुलिस और एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब दो माह पहले रंजीत और अजय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। पुलिस इसी रंजिश को हत्या की वजह मानकर जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version