अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आगामी 10 मई 2026, को जिला कबीरधाम के जलेश्वर महादेव प्रांगण, डोंगरिया (खरहट्टा) में आयोजित विशाल प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में समाज के निष्क्रिय युवाओं को समाज के काम में सक्रिय करने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
वैसे तो समाज के युवा पदाधिकारियों द्वारा समय-समय पर समाज की गतिविधियों का आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश स्तर पर सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा हैं। फिर भी कुर्मी समाज में कई सैकड़ो युवा हैं जो समाज की गतिविधियों में दिलचस्पी नहीं लेते। ऐसे युवाओं को समाजिक गतिविधियों में सक्रिय करने पर विचार होगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि
इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटियार करेंगे। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथियों के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री, तोखन साहू, राज्य मंत्री टंकराम वर्मा, सहित प्रदेश के कई कैबिनेट मंत्री, सांसद एवं विधायक शिरकत करेंगे। इनके साथ ही समाज के विभिन्न प्रकोष्टों के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में ब्लॉक और जिला कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
