रायपुर-राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया, जब एक जीजा ने अपनी ही साली पर गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र वर्मा, जो पेशे से बाउंसर बताया जा रहा है, ने अपनी साली गीतांजलि वर्मा पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से गीतांजलि गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पंडरी थाना प्रभारी शिवनारायण सिंह के अनुसार, अपोलो मेडिकल के पास स्थित एक मकान से गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर गीतांजलि वर्मा घायल अवस्था में मिली, जबकि आरोपी के हाथ में पिस्टल थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मौके से ही हिरासत में ले लिया और हथियार जब्त कर लिया।

प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंसी था या अवैध।

पुलिस का कहना है कि घायल महिला के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि पारिवारिक विवादों को बातचीत से सुलझाएं और कानून को हाथ में न लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version