रायपुर,132 वर्षों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा ने कोरबा जिले में संगठन की नई युवा टीम का एलान किया है। प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा के मार्गदर्शन एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्ष सुदेश चंद्रा द्वारा 45 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस नई टीम में उपाध्यक्ष पद पर सूरज कश्यप, कमल किशोर चंद्रा, विवेक राजवाड़े और शशी वर्मा को नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक वर्मा और हरीश चंद्रा महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही मंत्री पद के लिए राकेश राजवाड़े, ज्योति राजवाड़े, दीपक व संजय चंद्रा, दीपक वर्मा और फानेन्द्र राजवाड़े के नामों की घोषणा की गई है। नीतीश कश्यप को कोषाध्यक्ष, सुशील चंद्रा को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तरुण चंद्रा को मीडिया प्रभारी, हिरानंद चंद्रा को सह-मीडिया प्रभारी, भूषण चंद्रा को सोशल मीडिया प्रभारी और देवेश चंद्रा को सह-सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वर्षा चन्द्रा, साकेत वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा और विनय चंद्रा प्रवक्ता के रूप में टीम का हिस्सा होंगे।

सलाहकार सदस्यों के रूप में केशव चंद्रा, राकेश वर्मा, सौरभ चंद्रा, रामकुमार चंद्रा, सीताराम चंद्रा और रवि कश्यप को शामिल किया गया है। साथ ही, ईश्वर राजवाड़े, विकास चंद्रा, अमन राजवाड़े, हेमंत राजवाड़े, किरन चंद्रा, कमलेश कश्यप, रूपेश चंद्रा, भूषण चंद्रा, विजय चंद्रा, सूरज चंद्रा, दीपक गबेल, देवर्षि कश्यप, राजेन्द्र चंद्रा, खगेश चंद्रा, धनेश्वरी चंद्रा, रोहित कश्यप और संजू वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version