गर्मी के मौसम में हर कोई परफ्यूम लगाना पसंद करता है क्योंकि इससे उमस के कारण आने वाले पसीने की बदबू से छुटकारा मिलता है और आपके चारों और एकखुशनुमा माहौल बन जाता है. वैसे तो यंग्स्टर्स डियो या परफ्यूम लगाते हैं लेकिन एक काफी बड़ा तबका ऐसा भी है जो आज भी क्लासिक औरशाही खुशबू यानी इत्र या अत्तर (Attar) और ऊद (Oud) लगाना पसंद करता है. अक्सर लोग इन दोनों को एक ही समझ लेते हैं लेकिन असलियत में इनके बनने का तरीका, इनकी कीमत और इनकी खुशबू का मिजाज बिल्कुल अलग होता है. आइए समझते हैं कि इन दोनों के बीच क्या अंतर है और आपको आपकी पर्सनैलिटी के मुताबिक किसे चुनना चाहिए.

इत्र क्या होता है और कैसे बनता है?
इत्र को नेचुरल ऑयल्स को मिलाकर बनाया जाता है जो डिस्टिलेशन यानी आसवन की प्रक्रिया से तैयार होता है. इसमें फूलों, जड़ी-बूटियों और मसालों का इस्तेमाल होता है. इत्र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अल्कोहल का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं होता इसलिएइसकी खुशबू काफी लंबे समय तक बनी रहती है.

ऊद क्या होता है और कैसे बनता है?
ऊद कोई साधारण तेल नहीं है बल्कि यह एक खास पेड़ की ‘बीमारी’ का नतीजा है. जब एक्विलारिया नाम के पेड़ में एक विशेष फंगस लग जाती है तो पेड़ खुद को बचाने के लिए एक गाढ़ा और खुशबूदार राल पैदा करता है. इसी राल से ऊदनिकाला जाता है. The Ensar Oud की रिपोर्ट के मुताबिक, ऊद की खुशबू बहुत लकड़ी जैसी होती है. इसकी दुर्लभता के कारण यह दुनिया की महंगी नेचुरल चीजों में से एक होती है.

इत्र और ऊद में अंतर क्या है?
इत्र और ऊद के बीच सबसे बड़ा अंतर इनके बेस का है. इत्र का बेस गुलाब, चमेली या केसर जैसी कई खुशबुओं का मिश्रण हो सकता है. वहीं ऊद में विशिष्ट सामग्री होती है जो केवलफंगस वाली लकड़ी से ही मिलती है.

परफ्यूम सोसायटी के मुताबिक, ऊद का उपयोग अक्सर परफ्यूम के बेस नोट के रूप में किया जाता है ताकि खुशबू को गहराई दी जा सके लेकिन इत्र अपने आप में ही एक कंपलीट खुशबू है.

इत्र या ऊद, आपके लिए क्या बेहतर?
अगर आपको ऐसी खुशबू पसंदहै जो फूलों जैसी सॉफ्ट हो तो इत्र आपके लिए एक बेहतरीन है. यह त्वचा पर जलन नहीं करता और धार्मिक कार्यों या गर्मियों के लिहाज से काफी पसंदकिया जाता है. वहीं दूसरी ओर यदि आप किसी ईवनिंग पार्टी या गेट-टुगेजर में जा रहे हैं तो ऊद से बेहतर कुछ नहीं. हालांकि, ऊद की कीमत इत्र के मुकाबले काफी ज्यादा हो सकती है लेकिन इसकी एक बूंद ही आपको खुशबू से भर सकती है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version