पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद हिंसा की कई घटनाएं सामने आई है। ममता बनर्जी को भवानीपुर में हराने वाले बीजेपी के गद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद सुवेंदु अधिकारी सहित कई बीजेपी नेताओं में आक्रोश हैं। इस घटना की जांच अलग-अलग एजेंसियां मिलकर कर रही हैं। इस मामले को लेकर एसआईटी भी बना दी गई है। चंद्रनाथ रथ अपनी कार से ऑर्चर्ड एस्टेट अपने घर लौट रहे थे। उसके बाद जैसे ही उनकी गाड़ी शेख मुजीब रोड पर पहुंची, एक सिल्वर रंग की हैचबैक कार ने चंद्रनाथ रथ का रास्ता रोक लिया। उसी समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावर वहां पहुंच गए और फायरिंग शुरू कर दी। इस मामले में गिरफ्तारियां भी हुई है। लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस मामले में बोलते हुए कहा कि ये एक पहले से तय और सुनियोजित हत्या थी। डीजीपी ने भी यही जानकारी दी है। 2-3 दिन पहले रेकी की गई थी। अपने बयान में उन्होंने जोड़ा कि हम सब शोक में हैं। इस मामले में क्या ही कहा जाए, हमारे पास कोई शब्द नहीं हैं। हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने घटना की जानकारी ली है। साथ ही बीजेपी नेताओं ने इस मर्डर के लिए टीएमसी को भी जिम्मदार ठहराया है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह मर्डर नहीं होता अगर मैं विपक्ष का नेता नहीं होता या मैंने ममता बनर्जी को भवानीपुर से नहीं हराया होता।

मर्डर में बांग्लादेश एंगल होने का दावा

चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में बांग्लादेश के किसी गैंग की भूमिका का भी जिक्र किया जा रहा है। बीजेपी के कई नेता इस बात का जिक्र कर रहे हैं कि इस मर्डर में बांग्लादेश के किसी गैंग का हाथ हो सकता है। बीजेपी नेताओं के इस बयान के पीछे यह तर्क है कि चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की बात कही थी। जिससे गुस्साएं किसी गैंग ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा। बंगाल में घुसपैठ के मुद्दे को बीजेपी ने जोर-शोर से उठाया था। इस मामले में यह भी जानकारी सामने आई कि हमले के बाद हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद बांग्लादेश बॉर्डर की तरफ भागे थे। कुछ बीजेपी नेताओं ने बांग्लादेश के कट्टरपंथी समूह जैसे जमात-ए-इस्लामी, बांग्लादेश के भी हाथ होने की आशंका जताई है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले में क्या कहा?

चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में तृणमूल कांग्रेस का भी बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि हम चंद्रनाथ रथ की क्रूर हत्या की निंदा करते हैं। पार्टी की ओर से कहा गया है कि इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए। ताकि दोषियों की पहचान कर उन्हें बिना किसी देरी के सजा मिल सके। लोकतंत्र में हिंसा और राजनीतिक हत्याओं की कोई जगह नहीं है और दोषियों को जल्द से जल्द जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version