बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को दबाव देखने को मिला। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए।

BSE सेंसेक्स 77,631 अंक पर खुला, लेकिन कुछ ही देर बाद बिकवाली बढ़ने से यह करीब 448.03 अंक यानी 0.58 प्रतिशत टूटकर 77,396.49 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं NSE निफ्टी 50 ने 24,233 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की लेकिन बाद में यह 129.75 अंक यानी 0.53 प्रतिशत गिरकर 24,197.05 के स्तर पर पहुंच गया।

बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली। Nifty Bank इंडेक्स करीब 370 अंक फिसलकर 55,676 के स्तर पर आ गया, जबकि Nifty Financial Services इंडेक्स 178 अंक टूटकर 26,270 के करीब कारोबार करता दिखा। Nifty Next 50 इंडेक्स में भी दबाव बना रहा। हालांकि आईटी सेक्टर के शेयरों में कुछ खरीदारी देखने को मिली, जिससे Nifty IT इंडेक्स हल्की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में भी गिरावट का माहौल रहा। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गोलीबारी की खबरों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। जापान का Nikkei 225 करीब 0.63 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का Kospi लगभग 0.85 प्रतिशत नीचे कारोबार करता दिखा।

अमेरिकी शेयर बाजार भी गुरुवार को कमजोरी के साथ बंद हुए थे। अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर जारी अनिश्चितता के चलते निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। Dow Jones 0.63 प्रतिशत, S&P 500 करीब 0.38 प्रतिशत और Nasdaq Composite 0.13 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखाई दिया। Brent crude करीब 1.43 प्रतिशत बढ़कर 101.48 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसके अलावा सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी में भी तेजी देखने को मिली। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version