महिलाओं और पुरुष आखिर एक-दूसरे की तरफ क्यों आकर्षित होते हैं, इस चीज को अब तक वैज्ञानिक भी पूरी तरह नहीं समझ सके हैं. हालांकि रिसर्च, स्टडी और कई प्रयोगों के जरिए काफी हद तक इसे समझने में मदद मिली है. ये सारी स्टडी और रिसर्च बताते हैं कि आखिर पुरुषों की कौन सी बातें महिलाओं को आकर्षित करती हैं.
फ्लर्ट करने वाले पुरुष-अमेरिका के रटगर्स यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और प्रसिद्ध लेखिका हेलेन फिशर का कहना है कि ज्यादातर महिलाएं अपनी तारीफ करने वाले पुरुष के प्रति दिलचस्पी दिखाती हैं. साइकोलॉजी टुडे पत्रिका को दिए इंटरव्यू में हेलेन ने कहा कि अपनी तारीफ सुनने पर महिलाएं मुस्कुराती हैं, शरमाती हैं और उस पुरुष की बातों पर ज्यादा गौर करती हैं. ज्यादातर महिलाओं को पुरुषों का फ्लर्ट करना अच्छा लगता है.
खुद से मेल खाने वाले पुरुष-महिलाएं या पुरुष उनके प्रति जल्दी आकर्षित होते हैं जो उनके व्यक्तित्व से मेल खाते हों. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऑनलाइन डेटिंग साइट पर 60 पुरुषों और 60 महिलाओं पर स्टडी की. स्टडी में शामिल इन लोगों ने उन पुरुषों और महिलाओं के प्रति दिलचस्पी दिखाई जो उन्हीं की तरह दिखने में आकर्षित थे. एक्सपर्ट्स का कहना है कि खुद से ज्यादा अच्छा दिखने पर लोगों में इस बात का डर हो जाता है कि पार्टनर का कहीं और अफेयर हो सकता है जबकि कम आकर्षित दिखने पर ये ख्याल आने लगता है कि मुझे इससे अच्छा पार्टनर भी मिल सकता था.
उम्र में बड़े पुरुष की तरफ-2010 में की गई एक स्टडी में पता चला कि महिलाएं अक्सर उम्र में खुद से बड़े पुरुषों की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाती हैं. ये बात खासतौर से खुद कमाने वाली महिलाओं पर ज्यादा लागू होती है. यूके की डंडी यूनिवर्सिटी में प्रोफसर और लेखिका फह्याना मूर का कहना है कि आर्थिक रूप से स्वतंत्र महिलाएं आत्मविश्वास के साथ पार्टनर का चुनाव करती हैं और प्रभावशाली और उम्र से बड़े पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं.
हल्की दाढ़ी वाले पुरुष- न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में 177 पुरुषों और 351 महिलाओं पर की गई स्टडी में ज्यादातर महिलाओं ने दाढ़ी की लंबाई के अनुसार पुरुषों में दिलचस्पी दिखाई. महिलाएं उन पुरुषों के प्रति ज्यादा आकर्षित दिखीं जिनकी दाढ़ी हल्की बढ़ी हुई थी. हल्की बढ़ी दाढ़ी में पुरुष परिपक्व दिखते हैं, जो महिलाओं को ज्यादा पसंद आता है.
सामान्य बॉडी वाले पुरुष- 286 महिलाओं पर कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की स्टडी से पता चलता है कि महिलाओं को सामान्य बॉडी रखने वाले पुरुष ज्यादा पसंद आते हैं. इन महिलाओं को कुछ शर्टलेस पुरुषों की तस्वीरें दिखाई गईं. इन महिलाओं ने ज्यादा मसल्स वाले पुरुषों को शॉर्ट टर्म पार्टनर जबकि कम और सामान्य मसल्स वाले पुरुषों को लॉन्ग टर्म पार्टनर के रूप में चुना.
लाल कपड़े पहनने वाले- चीन, इंग्लैंड, जर्मनी और अमेरिका के लोगों पर की 2010 की एक स्टडी के अनुसार महिलाए लाल रंग के कपड़े पहनने वाले पुरुषों के प्रति सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं. शोध के लिए महिलाओं को लाल रंग के कपड़ों और अन्य दूसरे रंग के कपड़ों वाले पुरुषों की कुछ तस्वीरें दिखाई गईं. महिलाओं ने लाल रंग के शर्ट या टी-शर्ट पहने पुरूषों को ज्यादा आकर्षक बताया.
हंसाने वाले पुरुष-कई स्टडीज से ये पता चलता है कि महिलाएं उन पुरुषों की ओर अधिक आकर्षित होती हैं जो उन्हें हंसाते हैं. अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले पुरुषों के साथ महिलाएं जल्दी घुलमिल जाती हैं और उनके साथ खुलकर बात करती हैं.
सुगंधित डिओडरेंट लगाने वाले- महिलाएं नई और सुगंधित डिओडरेंट लगाने वाले पुरुषों की तरफ भी बहुत आकर्षित होती हैं. इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार शोध के लिए कुछ पुरुषों को सुगंधित डिओडरेंट जबकि कुछ लोगों को बिना सुगंध वाला स्प्रे लगाने को दिया गया. स्टडी के नतीजे में पता चला कि महिलाओं ने सुगंधित स्प्रे का उपयोग करने वाले पुरुषों को आत्मविश्वास से भरा और ज्यादा आकर्षित बताया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version