दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक घोषित अपराधी को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 42 वर्षीय गुफरान पुत्र खुर्शीद निवासी मेरठ के रूप में हुई है. आरोपी लंबे समय से दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था. पुलिस के अनुसार रोहिणी कोर्ट ने 2 फरवरी 2026 को गुफरान को घोषित अपराधी करार दिया था, जिसके बाद से उसकी तलाश लगातार जारी थी.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस पूरे मामले की शुरुआत 2 मार्च 2025 को हुई थी, जब केएनके मार्ग थाना पुलिस ने बागपत निवासी गौरव नामक युवक को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो अवैध पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए थे. पूछताछ में गौरव ने खुलासा किया था कि ये हथियार मेरठ निवासी गुफरान और उसके भाई अहसान द्वारा सप्लाई किए गए थे. इस खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन दोनों लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे.

पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस से किया आरोपी को अरेस्ट 

हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि गुफरान मेरठ जिले के दादरी गांव में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की. इसके बाद पुलिस टीम ने गांव के आसपास जाल बिछाकर 8 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अब तक कितने लोगों को अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version