कटरा(अमित शर्मा): भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व दिग्गज बल्लेबाड गौतम गंभीर आज शनिवार को अपने परिवार सहित कटरा स्थित मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे। इस दौरान उनके आने की खबर मिलते ही मौके पर भारी संख्या में उनके प्रशंसक और श्रद्धालुओं की भीड़ इक्ट्ठी हो गई। इस दौरान गौतम गंभीर ने भी अपने सभी प्रशंसकों, श्रद्धालुओं और सुरक्षा हेतु तैनात जवानों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई।

आपको बता दें कि गौतम गंभीर धार्मिक स्थलों के दर्शन करते ही रहते हैं। उन्होंने देश के विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन किए हैं। मां वैष्णो देवी के दरबार में उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और देश और टीम की खुशहाली और तरक्की की कामना की। मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे गौतम गंभीर ही नहीं उनका परिवार भी इस दौरान भक्ति के रंग में भी रंगे नजर आए।

कौन हैं गौतम गंभीर

गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बढ़िया बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनका जन्म 14 अक्तूबर, 1981 को नई दिल्ली में हुआ था। उनके क्रिकेट में करियर की शुरुआत की घरेलू क्रिकेट से हुई थी। वह बायें हाथ के सबसे बल्लेबाजों में गिने जाने लगे और इसी तरह उन्होंने बहुत जल्द अपनी प्रतिभा दिखाते हुए तरक्की हासिल करते इंडियन क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाई। उन्होंने टीम का हिस्सा बनने के बाद भी अपने टेलेंट के दम पर कई मुकाम हासिल किए और टीम को जीत दिलाने में भी कई अहम भूमिकाएं निभाईं।

क्रिकेट में हासिल की उपलब्धियां

गौतम गंभीर ने विश्व कप, टी20, आई.पी.एल. जैसे कई लीग में अपने शानदार टेलेंट के बल पर नाम कमाया। आई.पी.एल. दौरान उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स में भी खेलते हुए अपनी शानदार प्रतिभा दिखाई है। गंभीर के कप्तान के तौर पर साल 2012 में कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपना पहला आई.पी.एल. खिताब जीता था और इसके बाद साल 2014 में फिर से खिताब अपने नाम किया था।

भारतीय टीम को दिलाई जीत

गौतम गंभीर इंडियन क्रिकेट टीम में साल 2004 से बतौर मुख्य कप्तान के तौर पर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने साल 2007 के आई.सी.सी. टी20 विश्व कप के फाइनल में 54 गेंदों में 75 रन बनाकर और फिर साल 2011 में आई.सी.सी. क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में 122 गेंदों में 97 रन बनाकर क्रिकेट के दीवानों में अपनी खास जगह बनाते हुए भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

गौतम गंभीर इकलौते भारतीय क्रिकेटर और 4 इंटरनेशनल क्रिकेटरों में से एक हैं जिन्होंने लगातार 5 टेस्ट मैचों में शतक बनाए थे। इसके अलावा वह इकलौते ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगातार 4 टेस्ट सीरीज में 300 से अधिक रन बनाए थे।

संन्यास के बाद राजनीतिक जीवन और पुरस्कार

गौतम गंभीर ने साल 2018 के दिसंबर में क्रिकेट के सभी रूपों से संन्यास लेने की घोषणा की थी। इसके बाद गौतम गंभीर ने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में भी सक्रिय भूमिका निभाई। 22 मार्च, 2019 को वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। वहीं 2008 में गौतम गंभीर को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 2019 में उन्हें पद्मश्री भी मिल चुका है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version