कोलकता: पश्चिम बंगाल में अब बीजेपी की सरकार है। शुभेंदु अधिकारी राज्य के नए मुख्यमंत्री हैं। विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने सीएम बाद से इस्तीफा नहीं दिया था जिसके बाद राज्यपाल ने विधानसभा को भंग कर दिया था। उन्होंने अपनी हार स्वीकार नहीं की थी और आरोप लगाया था कि बीजेपी ने इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर 100 सीटों की लूट की है। इसी बीच ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया की बॉयो बदला जिसे देखकर यह कहा जा रहा है कि आखिरकार दीदी ने हार मान ली है।
क्या लिखा है अपने बायो में
सोशल मीडिया एक्स में ममता बनर्जी को खुद को पूर्व सीएम नहीं लिखा है। उन्होंने अपने बॉयो में लिखा है- फाउंडर चेयरपर्सन ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस, बंगाल की मुख्यमंत्री (15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा) ममता बनर्जी ने खुद को पूर्व सीएम लिखने की जगह विधानसभा के कार्यकाल का जिक्र किया है। ममता बनर्जी लगातार 15 साल तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री रही हैं।
आखिरकार मान की हार
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण के साथ ही ममता बनर्जी ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने भले ही राज्यपाल के पास जाकर अपना इस्तीफा नहीं दिया हो लेकिन अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर उन्होंने अपना बायो बदल दिया है। बायो को देखने के बाद यह कहा जा सकती है कि आखिकार दीदी ने जनता के बहुमत के सामने हार मान ली है।
- ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया में बदला अपना बायो
- खुद को पूर्व सीएम नहीं मानती हैं ममता बनर्जी
- शुभेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही बदला बायो
- लगातार 15 सालों तक मुख्यमंत्री रही हैं ममता बनर्जी
खुद को नहीं बताया पूर्व सीएम
सोशल मीडिया एक्स पर ममता बनर्जी ने अपने बायो में सबसे पहले खुद को आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का फाउंडर चेयरपर्सन लिखा है। इसके बाद उन्होंने खुद को पश्चिम बंगाल का पूर्व मुख्यमंत्री लिखने की जगह अपने कार्यकाल की जिक्र किया है। उन्होंने अपना परिचय 15वीं, 16वीं और 17वीं विधानसभा के मुख्यमंत्री के तौर पर दिया है।
विधानसभा का चुनाव भी हार गई हैं ममता बनर्जी
ममता बनर्जी की पार्टी को विधानसभा चुनाव में हार मिली है। इसके साथ ही ममता बनर्जी खुद भी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं। उन्हें बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को दूसरी बार हराया है।

