Shimla Road Accident : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी क्षेत्र में शनिवार देर रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 26 वर्षीय ट्रक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र ठाकुर (26 वर्ष), निवासी शोघी, जिला शिमला के रूप में हुई है।

अनियंत्रित होकर खेतों में गिरा ट्रक

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़मैन धार के पास हुआ। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 1:30 बजे थाना सुन्नी को सूचना मिली कि एक ट्रक (HP 64D-7299) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा है। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक के पलटते ही चालक उसके नीचे बुरी तरह फंस गया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ट्रक खेतों में पलटा हुआ था और चालक उसके नीचे दबा था। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग और जेसीबी मशीनों की मदद से करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार सुबह चालक को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक​ उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version