आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के अभियान का रविवार रात रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद खत्‍म हो गया। इस मुकाबले में एमआई ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने सिर्फ 167 रनों का लक्ष्‍य रखा था, जिसे उसने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। ये इस सीजन में एमआई की आठवीं हार थी, इस हार के साथ ही एलएसजी के बाद मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई। लेकिन, इस मैच से ज्‍यादा चर्चा में एमआई के कप्‍तान हार्दिक पंड्या हैं। सोशल मीडिया पर अफवाह है कि हार्दिक पंड्या ने कप्‍तानी से हटाए जाने और एमआई के बाहर होते देख मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है। आइये इसके पीछे का सच जानते हैं।

आरसीबी के खिलाफ करो या मरो का मैच क्‍यों नहीं खेले पंड्या?

सबसे पहले बात करते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कप्‍तान हार्दिक पंड्या को क्‍यों नहीं खिलाया गया, जबकि यह उसका करो या मरो का मैच था। दरअसल, मेडिकल टीम ने पंड्या को आरसीबी के खिलाफ मैदान पर उतरने की मंजूरी नहीं दी, क्‍योंकि वह पीठ की ऐंठन (बैक स्पैज़्म) से जूझ रहे हैं और इससे पहले एलएसजी के खिलाफ भी पिछला मैच नहीं खेल पाए थे।

क्या हार्दिक ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो किया?

हार्दिक पंड्या द्वारा मुंबई इंडियंस को अनफॉलो करने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। इससे फैंस हैरान हैं। हार्दिक का इंस्‍टाग्राम अकाउंट चेक करने पर पता चला कि वह अभी भी मुंबई इंडियंस को फ्रैंचाइजी को फॉलो करते हैं। इसका मतलब हैं कि उनके एमआई को अनफॉलो करने की खबर झूठी है। जब ये अफवाह वायरल हुई, तब क्या हार्दिक ने सचमुच मुंबई इंडियंस को अनफॉलो किया था और बाद में खबर सोशल मीडिया की सुखियों में आने के बाद उन्होंने दोबारा फॉलो कर लिया। हार्दिक फिलहाल मुंबई इंडियंस समेत 151 अकाउंट्स को फॉलो करते हैं।

शुरुआत में माना जा रहा था बड़ा दावेदार

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत में बड़े नाम वाली इस टीम को खिताब का दावेदार माना जा रहा था। एमआई ने आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत भी जीत से की थी, ले‍किन उसके बाद हार का सिलसिला ऐसा चला कि वह उबर नहीं सकी। अब वह 11 में से आठ मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version