तमिलनाडु के सीएम सी जोसेफ विजय और रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन इस वक्त सुर्खियों में हैं। तृषा हाल ही में थलापति विजय के शपथ ग्रहण में भी शामिल हुई थीं, जहां सभी की नजरें उन पर जाकर टिक गईं। इस दौरान जब विजय स्पीच दे रहे थे तो तृषा काफी भावुक भी नजर भी आईं। इसके अलावा उन्होंने समारोह में विजय की मां से भी गले लगकर मुलाकात की। तृषा फिलहाल विजय को लेकर पहले से ही काफी चर्चाओं में हैं। इसी बीच अब उन्होंने एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वो प्यार को लेकर सीधे-सीधे एक बात लिखते हुए नजर आ रही हैं। क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं।

तृषा ने विजय के लिए कबूला प्यार?

तृषा कृष्णन ने विजय के शपथ ग्रहण समारोह में ब्लू कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। इस दौरान वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। अब उन्होंने इसी समारोह की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए एक ऐसी बात कह दी है जिसके बाद फैंस भी सीधे-सीधे विजय को कमेंट सेक्शन में मेंशन करने लगे हैं। दरअसल तृषा ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है। मेरे सभी करीबी दोस्तों को दिल से शुक्रिया।’ उन्होंने इस क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए काफी कुछ कहने की कोशिश की है।

तृषा की तस्वीरों पर फैंस का कमेंट

तृषा ने जैसे ही इस पोस्ट को फैंस के साथ शेयर किया। उनकी कैप्शन को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया। तृषा के फैंस ने जहां इन तस्वीरों को पसंद किया वहीं कई यूजर्स ने सीधे-सीधे विजय के साथ इस पोस्ट को जोडते हुए उन्हें मेंशन करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि इसे हमेशा सीक्रेट ही रखिए।

विजय और तृषा के रिश्ते की अफवाह

तृषा और विजय के रिश्ते की अफवाहें पिछले कई महीनों से लगातार चर्चा में हैं। खासतौर पर तब से जब विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की अर्जी दाखिल की। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि संगीता ने अपने पति पर एक अभिनेत्री के साथ करीबी रिश्ते होने का आरोप लगाया था। हालांकि किसी का नाम सामने नहीं आया, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस अभिनेत्री को तृषा कृष्णन से जोड़ने लगे। इसके बाद दोनों सितारों को कई मौकों पर साथ देखा गया, जिसने इन अफवाहों को और हवा दे दी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version