नई दिल्ली। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ 28 दिसंबर से शीत लहर के गंभीर श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। इससे जुकाम और नाक से खून बहने समेत कई समस्याएं हो सकती हैं।

मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आगामी दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से रविवार और सोमवार को मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि होगी। वहीं, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी। इसके बाद उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली के तापमान को भी कम करेंगी जिसके बाद न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 

मैदानी इलाकों के लिए गंभीर शीत लहर का अलर्ट तब जारी किया जाता है जब न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है या फिर न्यूनतम तापमान में 6.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट दर्ज होती है। गत रविवार को 3.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version