रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बड़े भाई स्वर्गीय अशोक सिंह की पार्थिव काया पंचतत्व में विलीन हो गया। श्री सिंह का निधन कल रविवार को हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज देवन्द्र नगर मुक्तिधाम में किया गया।
अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में राजनेता, मीडिया, व्यापारी, सामाजिक प्रतिनिधिगण समेत प्राय: सभी वर्ग के लोग मौजूद रहे। अंतिम संस्कार के उपरांत आयोजित शोकसभा में दिवंगत अशोक सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
