हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद हैरान करने वाला और खतरनाक मामला सामने आया है। यहां के न्यू पालम विहार इलाके में एक युवती पर बुरी नियत रखने का विरोध करने पर पूरे परिवार पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस खूनी संघर्ष में युवती के भाई के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उसे अस्पताल में 25 टांके लगाने पड़े। घटना के बाद इलाके में तनाव है और दक्षिणपंथी संगठनों ने इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताते हुए रोष जाहिर किया है।

नौकरी से निकालने का लिया बदला

शिकायत के अनुसार, पीड़ित युवक न्यू पालम विहार इलाके में एक ढाबा चलाता है। उसने अपनी दुकान पर एक विशेष समुदाय के युवक को काम पर रखा था। आरोप है कि वह युवक ढाबा संचालक की चचेरी बहनों पर लगातार गंदी नजर रख रहा था और उन्हें परेशान करता था। जब बहनों ने तंग आकर अपने भाई को इस बात की जानकारी दी, तो भाई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को नौकरी से निकाल दिया और उसे दोबारा न दिखने की चेतावनी दी।

धारदार हथियारों से किया जानलेवा वार

नौकरी से निकाले जाने और विरोध किए जाने से बौखलाए आरोपी ने रविवार को अपने कुछ साथियों को इकट्ठा किया और योजना बनाकर ढाबा संचालक के घर और दुकान पर धावा बोल दिया। आरोपियों के हाथों में चाकू और अन्य धारदार हथियार थे। उन्होंने आते ही पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में ढाबा संचालक को गंभीर हालत में लहूलुहान कर दिया गया, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को भी चाकू के वार से चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

विश्व हिंदू परिषद ने जताया कड़ा विरोध

घटना की सूचना मिलते ही बजघेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। दूसरी तरफ, इस वारदात को लेकर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है। विश्व हिंदू परिषद VHP ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। संगठन का आरोप है कि यह सीधा-सीधा हिंदू लड़कियों को टारगेट करने और लव जिहाद में फंसाने का कोशिश था। परिषद ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहराई से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version