रायपुर। ग्राम किरना के ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हम लोग गांव में सौर प्लांट नहीं लगने देंगे। ग्रामीणों ने इसका जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बंछोर ने बताया कि तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत किरना में सौर प्लांट के लिए बिना ग्राम सभा के अनुमोदन के सरपंच द्वारा एनओसी दे दिया गया था जहां प्लांट लगाया जा रहा था जिसका ग्रामीणों भारी विरोध किया था। गांव में ग्रामीणों ने गांव में ग्रामसभा आयोजित किया जहां पर एक स्वर में प्लांट का विरोध किया गया था व सरपंच द्वारा दिये गये एनओसी को रद्द किया गया। बाद में ग्रामीणों ने नेवरा थाना पहुंचकर वहां भी वहां भी उक्त सौर प्लांट का विरोध किया था। अब कई दिनों बाद अचानक प्लांट प्रबंधन द्वारा ग्राम किरना पहुंचकर भारी पुलिस बल के साये में कार्य प्रारंभ करवा रहे है जिसका ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब एनओसी रद्द कर दिया गया है तो कार्य चालू करवाना कई संदेहों को जन्म दे रही है। वहीं विगत दिनों करीब सैकड़ों ग्रामीण महिला-पुरुष वहां उपस्थित होकर जमकर नारेबाजी की। निर्माणाधीन प्लांट के पास बीच सड़क पर बैठ गये थे जहां कुछ देर के लिए धरसींवा मार्ग भी जाम हो गया था। ग्रामीणों का जोरदार विरोध को देखते हुए ऐसा लगता है कि इन लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश बंछोर व गांव वालों के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस सौर प्लांट का विरोध करने वालों में दयाराम बंछोर, रामकुमार साहू, वासु वर्मा, सुभाष वर्मा, भीम शंकर, निकित, राहुल, गिरधर वर्मा, नारायण कुशल सन्नी, रामाधार साहू, तारकेश्वर, आनंद, नीलेश साहू, रवि यदु, प्रेम नारायण, नवीन साहू, पूर्ण यदु सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने प्लांट का विरोध किया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version