हावड़ा स्टेशन पर मंगलवार को 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस में आग लगने की घटना सामने आई है. रेलवे के अनुसार, ट्रेन को दोपहर 2:59 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर लाया गया था. इसके बाद करीब 3:45 बजे यात्रियों ने सूचना दी कि ट्रेन के पिछले हिस्से के तीसरे कोच (एलएस कोच नंबर ER 247929) के बाथरूम से धुआं और आग निकल रही है. सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ मौके पर पहुंचा और तुरंत कार्रवाई शुरू की.

कर्मचारियों ने दो फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से करीब 7 मिनट में, यानी 3:52 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. घटना के बाद तकनीकी जांच की गई और शाम 4:18 बजे टीएक्सआर (ट्रेन एग्जामिनर) ने प्रभावित कोच को अलग करने का मेमो जारी किया. फिलहाल कोच को हटाने के लिए शंटिंग का काम जारी है. इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है.

इससे पहले मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में तिरुवनंतपुरम से नयी दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार सुबह आग लग गई थी, जिससे दो डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए और कई घंटों तक मुंबई-दिल्ली रेल मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रही थी.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version