धमतरी –  शहर में बुधवार तड़के हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कोतवाली थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौत हो गई, जबकि नगर सैनिक दिलीप पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक दोनों पुलिसकर्मी रात करीब 3:30 बजे रात्रि गश्त पर थे।

इसी दौरान सिहावा चौक के पास ‘संजय आर्ट्स’ के समीप तेज रफ्तार पिकअप वाहन (CG05 AV 0232) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बाइक नगर सैनिक दिलीप पांडे चला रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप चालक बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

हादसे में प्रधान आरक्षक विजय बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दिलीप पांडे को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version