पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान को पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब वह अपने ऑफिस में बैठा था। हमले में हमजा बुरहान घटनास्थल पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमजा बुरहान कई अन्य आतंकी हमलों में शामिल

हमजा बुरहान, जो पुलवामा हमले का साजिशकर्ता था, पुलवामा के रत्नीपोरा का रहने वाला था। वह 2017 में पाकिस्तान चला गया था और वहां खुद को टीचर बताता था। पुलवामा हमले के अलावा, वह कई अन्य आतंकी घटनाओं में भी शामिल रहा और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर उकसाता था।

2019 में हुआ था पुलवामा अटैक

14 फरवरी 2019 को दोपहर करीब 3:15 बजे जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में CRPF के काफिले पर भयानक हमला हुआ। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने 300-350 किलो विस्फोटक से भरी SUV को CRPF की बस में टक्कर मारी। इस हमले में 40 से अधिक जवान शहीद हुए और कई घायल हुए। यह हमला 1989 के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर सबसे घातक हमला था।

हमले के 12 दिन बाद की कार्रवाई

पुलवामा हमले के 12 दिन बाद, 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ट्रेनिंग कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक की। इस हमले में बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए और जैश-ए-मोहम्मद की साजिशों को भारी नुकसान हुआ।

हमजा बुरहान को ISI से मिली थी सुरक्षा

जानकारी के मुताबिक, हमजा बुरहान को ISI द्वारा ऑफिस और सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। यहां उसकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे AK-47 के साथ गनर तैनात रहते थे। वह युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा की ओर उकसाने का काम करता था और POK में आतंकियों को ट्रेनिंग देता था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version