शिमला:हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. मामला बाथरूम में लड़कियों के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने से जुड़ा है. इटरनल यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों में है. एक सफाईकर्मी पर कैंपस के बाथरूम के भीतर छात्राओं का वीडियो बनाने का आरोप लगा है. छात्राओं का कहना है कि गर्ल्स हॉस्टल के टॉयलेट्स में उनके वीडियो रिकॉर्ड किए गए. इस घटना से छात्राएं गुस्से में हैं. उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए मामले की सूचना तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन को दी.

सफाईकर्मी पर फूटा छात्राओं का गुस्सा

छात्राएं विरोध जता रही थीं. सूत्रों के मुताबिक, उनका विरोध बढ़ने के करीब ढाई घंटे बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुक्रवार दोपहर को पच्छाद पुलिस को मामले की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. आरोपी सफाईकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले किया

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मजदूर झारखंड का रहने वाला है. गंदी हरकत करने के बाद वह परिसर से भागने की कोशिश कर रहा था. हालांकि, छात्राओं ने उसे पकड़ लिया. छात्राओं ने कथित तौर पर उसको पीटा और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की बात नहीं कही है. पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर पूछताछ भी की. 

बॉथरूम में वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप

जानकारी के मुताबिक, आरोपी छेदन साहू पिछले कुछ महीनों से यूनिवर्सिटी कैंपस में सफाई कर्मचारी के रूप में काम कर रहा था. छात्राओं ने उस पर बॉथरूम में उनके वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप लगाए हैं. यूनिवर्सिटी कैंपस के टॉयलेट में इस घटना ने छात्राओं की सुरक्षा और निजता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, अब तक ये पता नहीं चल सका है कि उनसे वीडियो कब बनाए और इनका कई दुरुपयोग तो नहीं किया. पता ये भी लगाया जा रहा है कि उसने ये वीडियो किस-किस को भेजे. जानकारी के मुताबिक, उसके फोन से सभी वीडियो डिलीट कर दिए गए हैं. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version