तेलंगाना, खम्मन जिले के तिरुलायपालेम मंडल के गोल थंडा गांव में 29 साल की एक शादीशुदा महिला संदिग्ध हालात में मृत पाई गई।

मृतक की पहचान बनोथ मीनाक्षी के तौर पर हुई। पुलिस ने बताया कि उसका शव उसके घर पर लटका हुआ मिला, जबकि परिवार वालों ने आरोप लगाया कि उसके पति ने बीमा के पैसे के लिए उसकी हत्या कर दी और उसकी मौत को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।

पुलिस के मुताबिक, मीनाक्षी और उसके पति शिवाजी, जो बिजली विभाग में एक कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी है। उसकी शागी को 14 साल हो चुके थे। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि पति-पत्नी के बीच कुछ समय से वैवाहिक समस्याएं चल रही थीं और दावा किया कि मीनाक्षी को पहले भी शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा था।

मीनाक्षी का नाम पर थी 1 करोड़ की बीमा पॉलिसी

अपनी शिकायत में, परिवार वालों ने आरोप लगाया कि आर्थिक तंगी और मीनाक्षी के नाम पर एक बीमा पॉलिसी इस घटना के पीछे की वजह हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि परिवार पर लगभग 80 लाख रुपए का कर्ज था और मीनाक्षी के पास 1 करोड़ रुपए की बीमा पॉलिसी थी।

परिजनों ने लगाया हत्या की आरोप

उन्होंने आरोप लगाया कि शिवाजी ने बीमा की रकम पाने की योजना बनाई और मीनाक्षी की हत्या की साजिश रची। हालांकि, पुलिस ने रहा कि बीमा वाला पहलू अभी तक पक्का नहीं हुआ है।

सोशल मीडिया पर मीनाक्षी के साथ मारपीट के वीडियो वायरल

इस बीच, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कथित तौर पर शिवाजी को पहले के मौकों पर मीनाक्षी के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया है। जांचकर्ता इन वीडियो की सच्चाई की जांच कर रहे हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि इन्हें कब और किसने रिकॉर्ड किया था।

घरेलू हिंसा और संदिग्ध मौत के आरोपों की जांच कर रही पुलिस

सब-इंस्पेक्टर के जगदीश ने बताया कि पुलिस घरेलू हिंसा और संदिग्ध मौत के आरोपों की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर सबूत हत्या की ओर इशारा करते हैं, तो और भी धाराएं जोड़ी जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक हत्या के आरोप नहीं लगाए गए हैं, क्योंकि जांच अभी जारी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version