फरीदाबाद : फरीदाबाद जिले के अनखीर गांव से ऐसा मामला सामने आया जहां महिला और उसके बेटे की सदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक महिला और बच्चे का शरीर का रंग नीला पड़ा हुआ था। शुरुआती जांच में जहरीला पदार्थ का सेवन करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों के शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा। 

मृतकों की पहचान आरती और उसके बेटे हृदय के रूप में हुई है। आरती मूल रूप से पावटा गांव की रहने वाली थी। करीब तीन साल पहले उसने निशांत से प्रेम विवाह किया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरती अपने पति निशांत और बेटे के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहती थी। निशांत एक निजी अस्पताल में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत है। ड्यूटी से घर लौटने पर उसने कमरे में पत्नी और बेटे को बेसुध हालत में पाया। दोनों की मौत हो चुकी थी और उनके शरीर का रंग नीला पड़ चुका था। पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से लड़ाई चल रही थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version