अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जो बार-बार चार्ज करने की झंझट खत्म कर दे और बजट में दमदार फीचर्स भी ऑफर करे, तो Motorola के नए Moto G37 Power और Moto G37 आपके लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकते हैं. हाल ही में लॉन्च हुए इन दोनों मॉडल्स की सेल आज से शुरू हो गई है. दोनों मॉडल्स की खासियत की बात करें, तो Moto G37 Power बजट सेगमेंट में बड़ी 7000mAh बैटरी के साथ आता है, जो इसे लंबा बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए खास बनाता है. वहीं Moto G37 को कंपनी ने किफायती 5G स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया है.
कितनी है कीमत?
Moto G37 Power और Moto G37 की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है. ग्राहक इन स्मार्टफोन्स को Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं. कंपनी चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 800 रुपये तक का डिस्काउंट और EMI ऑप्शन भी दे रही है.
| वेरिएंट | Moto G37 Power | Moto G37 |
| 4GB + 64GB | 14,999 रुपये | 13,999 रुपये |
| 4GB + 128GB | 15,999 रुपये | उपलब्ध नहीं |
| 8GB + 128GB | 18,999 रुपये | उपलब्ध नहीं |
Moto G37 Power को Capri Blue, Nautical Blue और Impenetrable Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. वहीं Moto G37 Pantone Capri और Pantone Impenetrable कलर में आता है.
Moto G37 Power स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले: फोन में 6.7-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. इसमें पंच-होल सेल्फी कैमरा डिजाइन भी दिया गया है.
प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए काफी माना जा रहा है. फोन में Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलते हैं.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Moto G37 Power में 50MP प्राइमरी कैमरा और 2-in-1 लाइट सेंसर दिया गया है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है.
सॉफ्टवेयर: फोन Android 16 पर चलता है. हालांकि कंपनी इसमें सिर्फ एक बड़ा Android अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है, जो इस प्राइस सेगमेंट के मुकाबले थोड़ा कम माना जा सकता है.
बैटरी: Moto G37 Power में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि यह फोन नॉर्मल इस्तेमाल में आसानी से दो दिन तक चल सकता है. इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Realme C83 जैसे स्मार्टफोन से माना जा रहा है.
Moto G37 स्पेसिफिकेशन
Moto G37 कंपनी का ज्यादा किफायती ऑप्शन है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.6-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन पर Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है. मॉडल में 50MP कैमरा का रियर कैमरा दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए, इसमें MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जो नॉर्मल इस्तेमाल के लिए अच्छा है. वहीं, इसमें 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,200mAh बैटरी दी गई है.

