बॉलीवुड की चमक-दमक के पीछे कई ऐसे चेहरे छिपे होते हैं जिन्होंने गरीबी, संघर्ष और तानों के बीच अपनी पहचान बनाई होती है। मशहूर कोरियोग्राफर मुदस्सर खान की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कभी दाल-चावल के लिए पैसे जोड़ने वाला लड़का आज बॉलीवुड के बड़े सितारों को डांस सिखाता है। लेकिन सफलता के साथ उन्हें शोहरत, दीवानगी और विवाद भी खूब मिले।

सलमान खान के कई सुपरहिट गानों को कोरियोग्राफ कर चुके मुदस्सर खान ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कैसे झोपड़पट्टी में पले-बढ़े इस लड़के ने मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई और फिर एक समय ऐसा आया जब लोग उनके नाम के टैटू तक बनवाने लगे।

झोपड़पट्टी में गुजरा बचपन

मुदस्सर खान ने बताया कि उनका बचपन बेहद मुश्किल हालातों में बीता। घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब थी कि कई बार सिर्फ दाल-चावल का इंतजाम करना भी मुश्किल हो जाता था। उन्होंने बताया कि वो छोटी सी झोपर पट्टी में रहा करते थे। छोटे से घर और तंग गलियों में बड़े हुए मुदस्सर ने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन बॉलीवुड में उनकी अलग पहचान बनेगी।

डांस के प्रति उनका जुनून बचपन से ही था। वो घंटों फिल्मों के गाने देखकर स्टेप्स कॉपी किया करते थे। धीरे-धीरे यही शौक उनका सपना बन गया। संघर्ष के दिनों में उन्होंने कई जगह छोटे-मोटे काम भी किए, लेकिन डांस का साथ कभी नहीं छोड़ा।

सलमान खान ने बदली जिंदगी

मुदस्सर खान की जिंदगी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने सलमान के कई गानों में ऐसे हुक स्टेप्स तैयार किए जो बाद में लोगों की जुबान पर चढ़ गए। मुदस्सर हमेशा कहते हैं कि इंडस्ट्री में उन्हें पहचान दिलाने का सबसे बड़ा श्रेय सलमान खान को जाता है। दोनों के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता नहीं बल्कि परिवार जैसा जुड़ाव भी है।

फैंस की दीवानगी ने कर दिया हैरान

मुदस्सर खान ने बताया कि जैसे-जैसे उनकी लोकप्रियता बढ़ी, वैसे-वैसे फैंस का पागलपन भी बढ़ता गया। कुछ लोगों ने अपने बच्चों का नाम उनके नाम पर रख दिया, तो कई फैंस ने उनके नाम के टैटू तक बनवा लिए। उन्होंने हंसते हुए बताया कि कई लोग उनकी जैकेट तक खरीदने के लिए मोटी रकम ऑफर करते थे। एक बार तो एक शाही परिवार से जुड़ी महिला ने उनसे मिलने की इच्छा जताई और सिर्फ कॉफी डेट के लिए लाखों रुपये ऑफर कर दिए। लेकिन सबसे ज्यादा हैरान करने वाला किस्सा तब हुआ जब एक महिला फैन ने उनसे बेहद निजी और अजीब मांग कर दी। मुदस्सर ने बताया कि उस फैन ने उनसे कहा कि वो उनके साथ सोना चाहती है क्योंकि उसे उनका बच्चा चाहिए। इस घटना ने उन्हें पूरी तरह चौंका दिया था।

इंटरफेथ मैरिज पर मिला तानों का दर्द

मुदस्सर खान ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने हिंदू धर्म से ताल्लुक रखने वाली रिया किशनचंदानी से शादी की थी। इस रिश्ते के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी। कुछ लोगों ने उनकी शादी को ‘लव जिहाद’ तक कहना शुरू कर दिया। मुदस्सर ने बताया कि शुरुआत में वो इन बातों को नजरअंदाज करते रहे, लेकिन लगातार मिलने वाली नफरत मानसिक रूप से परेशान करने लगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार को इस शादी के लिए मनाना आसान नहीं था। उनकी मां इस रिश्ते से इतनी परेशान थीं कि कई दिनों तक उन्होंने खाना तक नहीं खाया। हालांकि बाद में परिवार ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया।

आज भी जमीन से जुड़े हैं मुदस्सर

इतनी सफलता और शोहरत मिलने के बाद भी मुदस्सर खान खुद को जमीन से जुड़ा इंसान मानते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने गरीबी बहुत करीब से देखी है, इसलिए वो जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों की अहमियत समझते हैं। आज वो बॉलीवुड के सबसे चर्चित कोरियोग्राफर्स में गिने जाते हैं, लेकिन उनके संघर्ष की कहानी लाखों युवाओं को यह सिखाती है कि हालात चाहे कितने भी मुश्किल क्यों न हों, अगर मेहनत और जुनून सच्चा हो तो सपने जरूर पूरे होते हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version