नारायणपुर। डबरी निर्माण होने से रामू कुमेटी को फसलों को पानी देने में अब दिक्कत नहीं होती है और फसल का अच्छा उत्पादन भी हो रहा है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी। नारायणपुर जिले के ग्राम पालकी में शासन की मनरेगा योजना के तहत रामू कुमेटी ने डबरी निर्माण करवाया। श्री रामू और उनके परिवार का आजीविका पूर्णत: कृषि पर निर्भर है। डबरी निर्माण के पहले श्री रामू के पास सिंचाई सुविधा नहीं होने से वे सालों से वर्षा के पानी पर निर्भर थे, जिससे खेत में फसल का उत्पादन कम होता था। वर्तमान में डबरी का निर्माण होने से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से धान की फसल में वृद्धि हुई है। डबरी निर्माण होने के पहले कि स्थिति को बताते हुए श्री रामू ने बताया कि डबरी निर्माण होने से पहले उनकी भूमि में वर्षा का पानी नहीं रूकता था, जिसके कारण अच्छी फसल नहीं होती थी। आज डबरी निर्माण होने के बाद वर्तमान में भूमि में फसल बड़ी है। जिससे जल संरक्षण हुआ है और भूमि का जल स्तर बड़ा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version