आज के दौर में ऑनलाइन डिलीवरी ऐप्स लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. खाने-पीने की चीजों से लेकर दवाइयों और पर्सनल प्रोडक्ट्स तक, लोग घर बैठे सबकुछ ऑर्डर कर लेते हैं. खासतौर पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने लोगों की जिंदगी काफी आसान बना दी है. लेकिन हाल ही में एक महिला के साथ डिलीवरी के दौरान जो घटना हुई, उसने महिलाओं की सुरक्षा और प्राइवेसी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन(LinkedIn) पर अपना दर्द शेयर करते हुए बताया कि ब्लिंकिट (Blinkit) के एक डिलीवरी पार्टनर ने उसके साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया. महिला का कहना है कि यह अनुभव उसके लिए काफी डरावना और परेशान करने वाला था, क्योंकि डिलीवरी एजेंट उसके घर का पता भी जानता था.

डिलीवरी के दौरान हुई असहज करने वाली घटना
महिला के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 1:35 बजे हुई, जब उसने ब्लिंकिट से एक सेक्सुअल वेलनेस प्रोडक्ट ऑर्डर किया था. उसने बताया कि वह लंबे समय से इस ऐप का इस्तेमाल कर रही है और पहले कभी उसे ऐसी किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा था. महिला ने अपने पोस्ट में लिखा कि डिलीवरी पार्टनर ने घर पहुंचने से पहले उसे कॉल किया और पूछा- “मैडम, ब्लिंकिट ऑर्डर है, कहां हो आप?” इस पर महिला ने सामान्य तरीके से जवाब दिया- “घर पर हूं भैया, आप बेल बजा देना.” लेकिन जैसे ही उसने दरवाजा खोला, उसे डिलीवरी एजेंट का व्यवहार थोड़ा अजीब लगा. महिला के मुताबिक, वह उसे गलत नजरों से देख रहा था. उसने तुरंत पैकेज लिया और दरवाजा बंद कर लिया.

पैकेट खुला देखकर बढ़ी चिंता
कुछ देर बाद महिला ने देखा कि पैकेज ठीक तरह से सील नहीं था. इससे पहले कि वह कुछ समझ पाती, उसी डिलीवरी पार्टनर का दोबारा फोन आ गया. महिला के अनुसार, उसने पहले पूछा- “मैडम, ये क्या चीज है?” महिला ने जवाब दिया- “कुछ भी हो, आपको क्या?” इसके बाद डिलीवरी एजेंट ने कहा- “ये सब क्यों यूज कर रही हो मैडम, मुझे कर लो इस्तेमाल.. बहुत मजा दूंगा.” महिला ने बताया कि यह सुनकर वह कुछ पल के लिए पूरी तरह सन्न रह गई. उसे सबसे ज्यादा डर इस बात से लगा कि जिस व्यक्ति ने यह टिप्पणी की, वह उसके घर का पता भी जानता था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version