उत्तर प्रदेश – लखीमपुर खीरी से एक दिल दहला देने वाली वरदात सामने आई है, जहां शराब के नशे में एक पिता ने अपने 30 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. दोनों के बीच किसी बात पर मामूली कहासुनी हुई थी. दोनों ही उस वक्त नशे में थे. आरोपी ने धारदार हथियार से बेटे पर हमला किया. इसके बाद आरोपी ने हत्या को छिपाने की कोशिश की और शव को घर के अंदर ही छिपा दिया.

पिता और बेटे दोनों ही थे नशे में

जानकारी के अनुसार, यह घटना लखीमपुर खीरी के भवानीपुर गांव की है. मृतक की पहचान मुनीश के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, मुनीश और उसके पिता दया राम दोनों ही नशे में थे, जब उनके बीच एक मामूली विवाद छिड़ गया. कहासुनी के दौरान, मुनीश ने कथित तौर पर अपने पिता पर हमला कर दिया. इससे गुस्साए दया राम ने एक धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

शव को घर में ही छिपाया

पुलिस ने बताया कि इसके बाद दया राम ने कथित तौर पर हत्या को छिपाने की कोशिश में मुनीश के शव को घर के अंदर ही रख दिया. हालांकि ग्रामीणों को मुनीश की मौत के बारे में पता चलने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ. दया राम की बहन ने घटना के कई घंटे बाद, रविवार शाम को भीरा पुलिस को इसकी सूचना दी.

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

गोला के सर्किल ऑफिसर रमेश तिवारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी को गिरफ्तार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. तिवारी ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. यह हत्या पिता और बेटे के बीच हुए एक मामूली विवाद का नतीजा थी और दोनों ही शराब के नशे में थे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version