रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने धरमजयगढ़ के पूर्व विधायक श्री ओम प्रकाश राठिया के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि श्री राठिया की आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।