मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है. इस बीच अन्य रूट्स पर भी बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी हो रही है. अब बड़े-बड़े मेट्रो सिटी के साथ छोटे शहरों तक बुलेट ट्रेन को पहुंचाने की तैयारी है. इसी कड़ी में बुलेट ट्रेन को लेकर एक गुड न्यूज सामने आ रही है. भविष्य में ताजनगरी आगरा और कान्हा की नगरी मथुरा के बीच भी हाई स्पीड बुलेट ट्रेन चलाई जाएगी. दिल्ली-वाराणसी हाईस्पीड कॉरिडोर के तहत अब इन दोनों ऐतिहासिक शहरों में भी बुलेट ट्रेन के पहिये 350 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से दौड़ेंगे. नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन (NHSRCL) ने आगरा और मथुरा में बनने वाले अत्याधुनिक बुलेट ट्रेन स्टेशनों के लिए जमीनों को फाइनल कर लिया है. आगरा-मथुरा के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन के रूट-स्टेशन समेत पूरी जानकारी हम बता रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, NHSRCL के अधिकारियों ने हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के रूट और स्टेशनों की लोकेशन फाइनल करने के लिए यमुना प्राधिकरण के एसीईओ से मुलाकात की. दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के रूट के बीच मथुरा और आगरा में एक-एक स्टेशन बनाया जाएगा.

कहां बनेंगे स्टेशन?

जानकारी के अनुसार NHSRCL ने मथुरा और आगरा में करीब 250-250 एकड़ जमीन की मांग की है ताकि भविष्य में इनके आसपास आवासीय और कमर्शियल हब विकसित किए जा सकें.

  • मथुरा स्टेशन: यमुना प्राधिकरण के राया अर्बन सेंटर के पास इटौली गांव में प्रस्तावित है.
  • आगरा स्टेशन: आगरा अर्बन सेंटर के पास एत्मादपुर मदरा गांव तहसील सदर में बनाया जा सकता है.

क्या होगी इस प्रोजेक्ट की खासियत?

  • यह प्रोजेक्ट दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ही हिस्सा होगा.
  • यह बुलेट ट्रेन रूट दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मथुरा, आगरा, लखनऊ और अयोध्या होते हुए वाराणसी तक पहुंचेगा.
  • इस कॉरिडोर से दिल्ली से आगरा और मथुरा का सफर महज एक घंटे में पूरा होगा.
  • आगरा में जो स्टेशन बनेगा उसे 2-3 प्रमुख सड़कों से जोड़ा जाएगा.
  • NHAI यहां एक इनर रोड बनाने पर विचार कर रहा है, जिसकी वजह से एत्मादपुर इलाके में NH-19 पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगा.
  • दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन के इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 2.30 लाख करोड़ रुपये है.
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version