कर्नाटक- मैसूर में बिजली गिरने से एक IT इंजीनियर की दर्दनाक मौत हो गई. मडिकेरी के रहने वाले 43 साल के रोशन बालकृष्ण खेतीवाड़ी के लिए जमीन देखने गए थे, तभी यह हादसा हुआ. बालकृष्ण ने हाल ही में अपनी नौकरी छोड़ दी थी और अपने एक दोस्त के साथ मिलकर खेती-बाड़ी के कामों में लगे हुए थे. इसी सिलसिले में वो जमीन का मुआयना करने पहुंचे थे.

जानकारी के अनुसार, होसोकलु में मुनेश्वर मंदिर के पास रहने वाले रोशन के पिता आबकारी विभाग में काम करते थे. वहीं रोशन IT इंजीनियर थे और फिलहाल वर्क फ्रॉम कर रहे थे. सूत्रों के अनुसार, रोशन जमीन का मुआयना करने के लिए मैसूर गए थे. जब वह उस जमीन पर खड़े थे, तभी उन पर बिजली गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

क्या हुआ था?

रोशन अपनी पत्नी और बेटे के साथ ही खेत देखने गए थे. खेत के पास ही एक आम का पेड़ था. जब वो आम तोड़ने के लिए रुके, तो उन पर आकाशीय बिजली गिर गई और वे वहीं जमीन पर गिर पड़े. उनके साथ मौजूद एक और शख्स भी घायल हो गया था, लेकिन उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई.

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोशन अपने दोस्त के साथ मिलकर आधुनिक कृषि उपकरणों को किसानों तक पहुंचाने के लिए मार्केटिंग का काम कर रहे थे. वो घर से ही यह काम कर रहे थे और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए जमीन देखने गए थे.

परिवार को मिलेगा 5 लाख मुआवजा

मैसुरु जिला आपदा प्रबंधन इकाई ने  रोशन बालकृष्ण के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कुल 5 लाख रुपये के मुआवजे में से 4 लाख रुपये राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) से और 1 लाख रुपये राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष (एनडीआरएफ) से जारी किए जाएंगे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version