पंजाब डेस्क : केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू जातिसूचक टिप्पणी मामले में घिरते हुए नजर आ रहे है। पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से जुड़े कथित जातिसूचक टिप्पणी मामले को गंभीरता से लिया है। धूरी दौरे के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने कड़ा रूख अपनाते हुए संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट तलब कर कर जांच के आदेश जारी किया है।
आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने बताया कि वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर मामला उनके ध्यान में आया। इसके बाद संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। आयोग ने पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
ये है पूरा मामला
आपको बता दें कि धूरी दौरे के दौरान नगर निगम चुनाव ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के अधिकारियो और कर्मचारियों के साथ रवनीत बिट्टू की तीखी बहस हो गई थी। इस दौरान माहौल काफी गर्मा गया, जहां मौजूद पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों खिलाफ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई।
पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने लिया एक्शन
वीडियो सामने आते ही इस मामले में आयोग ने तुरन्त संज्ञान लिया है। जानकारी के मुताबिक, आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और खबरों के Link पुलिस प्रशासन को भेजकर संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस मामले गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा इसकी रिपोर्ट 1 जून 2026 को सुबह 9 बजे तक जमा करवाने के लिए कहा है। पंजाब एससी आयोग ने SP हेडक्वार्टर संगरूर के माध्यम से पूरी रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

