जींद : जींद की कृष्णा कॉलोनी में युवक ने लिव-इन पार्टनर, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति की प्रताड़ना व धमकियों से तंग आकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान और मौके से मिले सुसाइड नोट के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। बलजीत ने बताया कि उनका छोटा भाई प्रदीप पिछले करीब डेढ़ साल से कृष्णा कॉलोनी में किराए के मकान में आशी नाम की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। आशी के दो बच्चे हैं, जिनका पालन-पोषण प्रदीप ही कर रहा था। कुछ दिन पहले आशी बिना बताए प्रदीप को छोड़कर कैथल के गांव तारागढ़ स्थित अपनी ससुराल चली गई। जब प्रदीप उसे वापस लेने तारागढ़ गया, तो वहां आशी और उसके पति राकेश ने प्रदीप के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया। 25 मई को अजीत, आशी और उसके पति राकेश ने खुद को पुलिस ऑफिसर बताते हुए प्रदीप को फोन किया। आरोपियों ने उसे बुरी तरह डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। इस झूठी कानूनी कार्रवाई और जान से मारने की धमकी के खौफ में आकर प्रदीप पूरी तरह टूट गया। इसी डर के कारण उसने आत्महत्या कर ली। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version