सोशल मीडिया पर इस समय एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का बताया जा रहा है. वीडियो में एक बंदर पेड़ पर चढ़कर पैसों की बरसात करता नजर आ रहा है. वहीं, आसपास मौजूद लोग उन्हें बटोरने के लिए दौड़ रहे हैं. आइए जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में- 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, यह घटना शनिवार को जिला न्यायालय परिसर के पास हुई. बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति जमीन से जुड़े कागजी काम पूरे करने के लिए एक वकील के चैंबर में आया था. उसके पास करीब 2 लाख रुपये नकद से भरा एक बैग था. इसी दौरान अचानक बंदर वहां पहुंचा और बैग छीनकर भाग गया.

बैग लेकर बंदर पास के एक पेड़ पर चढ़ गया और एक-एक करके नोट नीचे फेंकने लगा. देखते ही देखते सड़क और आसपास का इलाका नोटों से भर गया. ऐसा लग रहा था मानो पेड़ से पैसों की बारिश हो रही हो. यह नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए.

इसी घटना से जुड़ा एक 53 सेकंड का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बंदर को पेड़ पर बैठे हुए नोट फेंकते देखा जा सकता है, जबकि नीचे लोग नोट इकट्ठा करने में जुटे नजर आते हैं. 

हालांकि, बताया जा रहा है कि घटना के दौरान बैग के मालिक ने शोर मचा दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की. काफी कोशिशों के बाद करीब 2 लाख रुपये में से लगभग 1.98 लाख रुपये वापस मिल गए. फिलहाल यह अनोखी घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. बंदर की इस ‘मनी रेन’ की घटना से हर कोई हैरान है. 

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है.)

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version