Hapur News : हापुड़ जिले के पिलखुवा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के दौरान खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पिलखुवा थाना क्षेत्र के सचपल गढ़ी का निवासी विवेक सिंह (45) रविवार देर रात मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में दहपा वाली पुलिया जाने वाले मार्ग पर अचपल गढ़ी के निकट लोकनिर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान सड़क के बीच में खोदे गए गड्ढे में वह मोटरसाइकिल समेत गिर गया। 

उन्होंने बताया कि राहगीरों ने सिंह को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और नाराज परिजन को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। परिजन ने सिंह की मौत के लिये ठेकेदार की लापरवाही को जिम्मेदार बताते हुए प्रशासन से उसके खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिता चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट तलब करने के साथ ही जांच कमेटी का गठन किया जाएगा। 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version