नई दिल्ली -देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है, वहीं दूसरी ओर उत्तर भारत में बारिश से मिली राहत जल्द खत्म होने वाली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 4 जून तक मानसून केरल पहुंच सकता है, जबकि तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु के नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी, तिरुपुर, डिंडीगुल, तेनकासी, तिरुनेलवेल्ली, कन्याकुमारी, इरोड, नमक्कल, सलेम, धर्मापुरी, कृष्णागिरी, वेल्लोर और मदुरै समेत 15 से अधिक जिलों में 7 जून तक भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं चेन्नई सहित उत्तर तटीय तमिलनाडु में उमस और तेज गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

उधर, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने लगा है। बीते दिनों हुई बारिश और आंधी से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन अब तापमान में दो से तीन दिनों के भीतर 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। सोमवार को सुल्तानपुर, फतेहपुर, अमेठी, आजमगढ़, हरदोई और झांसी समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि फर्रुखाबाद 42 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं, आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है। वहीं राजस्थान और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में भी मौसम करवट ले सकता है। पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में 6 और 7 जून को तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून की प्रगति और सक्रिय मौसमी प्रणालियों के चलते आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल सकता है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version