जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा चार जनवरी को जगदलपुर में आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक की उपस्थिति में प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि चार जनवरी को जिला कार्यालय के प्रेरणा कक्ष में सुबह 11 बजे से महिला उत्पीडऩ से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई होगी। इस दिन 88 प्रकरण सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। सभी संबंधित पक्षकारों को सुनवाई में उपस्थित होने की सूचना दे दी गई है।
महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नायक रहेंगी जगदलपुर प्रवास पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक चार जनवरी को जगदलपुर प्रवास पर रहेंगी। वे तीन जनवरी को रात्रि 9 बजे जगदलपुर पहुंचेगी और स्थानीय विश्राम भवन में ठहरेंगी। चार जनवरी को सुबह 11 बजे से जिला कार्यालय में आयोजित महिला उत्पीडऩ से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई करने के पश्चात शाम छ: बजे से आमजनों से मुलाकात करेंगी। वे पांच जनवरी को सुबह 11 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिए रवाना होंगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version