धमतरी। आईएएस मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला पंचायत धमतरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पद ग्रहण किया। इस मौके पर कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने श्री चतुर्वेदी को अपनी शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि श्री चतुर्वेदी 2017 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी हैं। इससे पहले वे रायगढ़ और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बतौर सहायक कलेक्टर रहे हैं। उन्होंने आज ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत धमतरी का पद ग्रहण किया है। वे जिला पंचायत धमतरी के 20 वें मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैं।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

