कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वूडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गांगुली की तबीयत आज सुबह खराब हुई. रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जिम में वर्कआउट कर रहे थे, ये जिम सौरव गांगुली के घर में ही है. गांगुली को सीने में तकलीफ हुई, इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. सौरव गांगुली को शनिवार सुबह से ही हृदय संबंधी समस्या थी और उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि सौरव गांगुली को एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है. 48 वर्षीय गांगुली को सीने में दर्ज की शिकायत के बाद कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है. गांगुली को एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा. हालांकि डॉक्टर्स ने ये भी बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह अपने घर के जिम में वर्कआउट करने के दौरान गांगुली को सीने में दर्द हुआ. इसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत कोलकाता के वूडलैंड अस्पताल में एडमिट कराया. अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक गांगुली की तबीयत फिलहाल स्थिर है. अस्पताल प्रशासन ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘हम यह पता लगाने के लिए टेस्ट कर रहे हैं. हो सकता है उनकी एंजियोप्लास्टी की जाए.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. ममता बैनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्के कार्डिक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके जल्द स्वस्थ होने कामना. मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version