पंजाब के गुरदासपुर ज़िले में बुधवार को देर रात एक पेट्रोल पंप पर दो नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। हमलावरों का निशाना बीजेपी (BJP) नेता विजय कुमार सोनी (Vijay Kumar Soni) थे, जो पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और व्यापार शाखा के प्रमुख भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, वह भगवानपुर स्थित अपने पेट्रोल पंप पर मौजूद थे। तभी हमलावर मोटरसाइकिल पर वहाँ पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी।

मुश्किल से बची जान

अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में बीजेपी नेता विजय कुमार सोनी की जान मुश्किल से बची। बताया जा रहा है कि इस हमले से पहले 2 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। ऐसे में लग रहा है कि यह एक सोचा-समझा हमला था और फिरौती नहीं मिलने पर किया गया था।

बीजेपी नेता ने भी की जवाबी गोलीबारी

अधिकारियों ने बताया कि अचानक हमला होने से विजय कुमार सोनी चौंक गए। हालांकि अपनी जान बचाने के लिए बीजेपी नेता ने भी अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग की। उनकी इस जवाबी गोलीबारी की वजह से ही हमलावरों को अपना हमला रोकना पड़ा और वो मौके से फरार हो गए। अधिकारियों ने बताया कि विजय ने बिना देर किए जवाबी गोलीबारी की और इसी वजह से वह इस हमले में पूरी तरह सुरक्षित बच गए।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, मामले की जांच हुई शुरू

पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। इसमें हमलावर गोलीबारी करते दिख रहे हैं। पुलिस की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया, सबूत जुटाए और आरोपियों की पहचान करने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version